Explore

Search

July 3, 2026 10:21 pm

सिवान : बकरी चराने को ले मारपीट में एक घाय

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: महादेवा थाना क्षेत्र के बिंदुसार हमीद गांव में बकरी चराने को लेकर हुए विवाद में एक युवक को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घायल की पहचान मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। मुन्ना कुमार ने बताया कि वह बाजार जा रहा था, तभी गांव के ही पांच-छह लोग उसे घेर कर लाठी-डंडे से उसकी पिटाई करने लगे। पीड़ित ने यह भी बताया कि एक दिन पहले बकरी को खेत में चराने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आज इस घटना को अंजाम दिया गया।

घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर