✍🏽 परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: महादेवा थाना क्षेत्र के नई बस्ती में 10 फरवरी को एक बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने करीब 30 लाख रुपये की चोरी कर ली। इस मामले में मालवीय नगर नई बस्ती निवासी मनोज कुमार तिवारी ने थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई।
चोरी की घटना को तीन दिन बीत चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक चोरों की पहचान तक नहीं कर सकी है। न तो कोई गिरफ्तारी हुई है और न ही चोरी का सामान बरामद हुआ है। इस वजह से पीड़ित परिवार दहशत में है।बताया जाता है कि 9 फरवरी को सुबह 11 बजे पीड़ित मनोज तिवारी अपनी पत्नी के साथ कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे। इसी दौरान चोरों ने मौका पाकर घर का ताला तोड़ा और लाखों की संपत्ति लेकर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
Author: Samay Siwan
Post Views: 1

