फल गोदाम के कबाड़ में आग लगने से मची अफरातफरी
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
चार दमकल की गाड़ियों ने दो घंटे में पाया काबू, कारणों की जांच जारी
सिवान। नगर थाना क्षेत्र के मखदुम सराय मोड़ के समीप एमआरएफ टायर कंपनी के बगल में स्थित एक फल गोदाम में शुक्रवार की दोपहर भीषण आग लगने से इलाके में अफरातफरी मच गई। अचानक उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता और नगर थाना इंस्पेक्टर अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल विभाग की चार गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
बताया जाता है कि उक्त गोदाम मोहम्मद आफताब, सिकंदर और असलम नामक फल व्यवसायियों का है। गोदाम के पीछे फल रखने के लिए पुआल और प्लास्टिक के कैरेट रखे हुए थे। आग लगने से गोदाम में रखे फल के बक्से और पुराने टायर जलकर राख हो गए।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना के समय गोदाम के पीछे कुछ लोग नशीला पदार्थ का सेवन कर रहे थे। आशंका जताई जा रही है कि माचिस की तिल्ली फेंके जाने से पुराने टायरों में आग लगी, जो धीरे-धीरे फैलकर अन्य सामान को अपनी चपेट में लेती चली गई। हालांकि, प्रशासन की ओर से आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
एहतियातन आसपास की दुकानों को खाली करा दिया गया था, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो। सदर एसडीओ ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और आग लगने के मूल कारण की जांच की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़
मिर्जापुर के इस अस्पताल में शुरू हो रही है सिटी स्कैन सुविधा, सरकारी दाम पर होगी जांच
June 10, 2024
6:28 pm
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कुछ ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें चलेंगी लेट, ये है वजह
June 10, 2024
6:05 pm
लाइव क्रिकेट स्कोर