Explore

Search

May 13, 2026 4:24 pm

सिवान : फरियादियों ने एसपी को सुनाई अपनी पीड़ा, कार्रवाई के दिए निर्देश

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

जनता दरबार में पहुंचे 31 फरियादी, कई मामलों का ऑन द स्पॉट हुआ निपटारा


सिवान : पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने सोमवार को जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार लगाकर आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 31 फरियादियों ने अपनी शिकायतें एसपी के समक्ष रखीं। इस दौरान मारपीट, धोखाधड़ी, फर्जी मुकदमे में फंसाने और भूमि विवाद से जुड़े कई मामले सामने आए।
जनता दरबार में आए मामलों में दो दर्जन से अधिक शिकायतों का ऑन द स्पॉट निपटारा किया गया। वहीं अन्य मामलों में पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थानाध्यक्षों को त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई करने का निर्देश दिया। शिकायतों के निष्पादन में लापरवाही बरतने वाले कई थानेदारों को एसपी ने फोन कर फटकार लगाई और मामलों को गंभीरता से लेकर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने को कहा।
जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े मामलों की संख्या सबसे अधिक रही। फरियादियों ने जमीन कब्जा, सीमांकन विवाद और आपसी झगड़े से संबंधित शिकायतें रखीं। एसपी ने सभी शिकायतकर्ताओं की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित थाना प्रभारियों को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
एसपी पूरन कुमार झा ने कहा कि जनसुनवाई कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका त्वरित समाधान करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन जनता की सुरक्षा और न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी मामले में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि नियमित रूप से आयोजित होने वाले जनता दरबार के माध्यम से आम नागरिक अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रख सकते हैं। प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया जाता है, ताकि पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके।
जनता दरबार के दौरान पुलिस कार्यालय में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। फरियादियों ने अपनी समस्याओं को गंभीरता से सुनने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश देने पर एसपी का आभार भी व्यक्त किया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर