Explore

Search

July 2, 2026 11:54 am

सिवान : प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को ले निकाली भव्य कलश शोभायात्रा, गूंजे जयकारे

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान : शहर के शेखर सिनेमा के नजदीक स्थित संतोषी माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान 2001 कुमारी कन्याओं और सुहागिनों ने अपने सिर पर कलश धारण कर नगर भ्रमण किया। इस महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

शनिवार की सुबह शोभायात्रा संतोषी माता/मां दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों से होते हुए दाहा नदी तट पहुंची। यहां विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ वरुण देव का आह्वान कर कलश में जल संग्रह करवाया। इसके बाद कलश यात्रा पुनः संतोषी माता/मां दुर्गा मंदिर परिसर में पहुंची, जहां कलश को यज्ञ पंडाल में स्थापित किया गया

शोभायात्रा के दौरान रथ पर देवी-देवताओं के रूप में सजे बच्चे विराजमान थे, जबकि स्थानीय लोग हाथों में पताका लिए जयघोष करते हुए आगे बढ़ रहे थे। श्रद्धालु देवी-देवताओं के भजन गाते हुए पूरे वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे

इस मंदिर में महाकाली, महालक्ष्मी, महासरस्वती, अर्द्धनारीश्वर, हनुमान जी एवं भैरव बाबा की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। महायज्ञ के लिए विशाल यज्ञ स्थल पर भव्य पंडाल बनाए गए हैं। मंदिर परिसर में प्रतिदिन वृंदावन की प्रसिद्ध कथा वाचिका मालती मंजरी द्वारा कथा वाचन किया जाएगा।

दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों से महायज्ञ में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन महाभंडारे का आयोजन भी किया गया है, जिससे भक्तजन यज्ञ का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकें।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर