Explore

Search

July 3, 2026 3:52 pm

सिवान : प्रगति यात्रा के दौरान सीएम को सौंपेंगे मांग पत्र

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: वक्फ की जमीन की हेराफेरी और करोड़ों रुपये के गबन के मामले में आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर वक्फ मैनेजिंग कमिटी ने प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मांग पत्र सौंपने का निर्णय लिया है।

वक्फ मैनेजिंग कमिटी लकड़ी दरगाह बड़हरिया के सचिव नुरुल इमाम उर्फ नूरी ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि सुन्नी वक्फ बोर्ड बिहार सरकार के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी के आदेश पर करोड़ों रुपये के गबन और वक्फ बोर्ड की जमीन की हेरा-फेरी करने के मामले में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। हालांकि एक माह बीतने के बावजूद भी न तो पुलिस पदाधिकारी द्वारा घटना स्थल की जांच की गई है और न ही कोई कार्रवाई की गई है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर