Explore

Search

March 14, 2026 2:07 am

सिवान : पैच डबलिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों का बदला मार्ग, सिवान सहित कई स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

औंड़िहार-भटनी रेलखंड पर नान इंटरलॉकिंग कार्य के चलते 18 से 25 मार्च तक ट्रेनों के संचालन में बदलाव

• औंड़िहार-भटनी रेलखंड पर पैच डबलिंग कार्य के कारण बदला मार्ग
• 18 से 25 मार्च के बीच कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
• सिवान, मैरवा, जीरादेई समेत कई स्टेशनों पर नहीं होगा ठहराव
• 25 मार्च को रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा होगा संरक्षा परीक्षण

सिवान: रेलवे प्रशासन द्वारा वाराणसी मंडल के औंड़िहार-भटनी रेलखंड पर स्थित लार रोड, सलेमपुर और पिवकोल स्टेशनों के बीच पैच डबलिंग कार्य को लेकर प्री-नान इंटरलॉकिंग और नान इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है। इस कारण कई ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है।
इस संबंध में वाराणसी मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि नान इंटरलॉकिंग कार्य पूरा होने के बाद इस रेलखंड का संरक्षा परीक्षण पूर्वोत्तर परिमंडल के रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा 25 मार्च को किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सीतामढ़ी से 18 से 25 मार्च तक चलने वाली 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-फेफना-इंदारा-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का ठहराव एकमा, चैनवा, दारौंदा, सिवान, जीरादेई, मैरवा, भाटपार रानी, भटनी, सलेमपुर और बेलथरा रोड स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
इसी तरह आनंद विहार टर्मिनस से 22 से 24 मार्च तक चलने वाली 14006 आनंद विहार टर्मिनस-सीतामढ़ी एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग मऊ-इंदारा-फेफना-छपरा के रास्ते चलाई जाएगी। इस कारण बेलथरा रोड, सलेमपुर, भटनी, भाटपार रानी, मैरवा, जीरादेई, सिवान, दारौंदा, चैनवा और एकमा स्टेशनों पर इसका ठहराव नहीं होगा।
वहीं छपरा से 23 मार्च को चलने वाली 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस भी निर्धारित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-फेफना-इंदारा-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का ठहराव सिवान, मैरवा, भटनी, सलेमपुर और बेलथरा रोड स्टेशनों पर नहीं रहेगा।
इसके अलावा छपरा कचहरी से 23 से 25 मार्च तक चलने वाली 55101 छपरा कचहरी-मऊ सवारी गाड़ी निर्धारित मार्ग छपरा-भटनी-मऊ के स्थान पर परिवर्तित मार्ग छपरा-फेफना-इंदारा-मऊ के रास्ते चलाई जाएगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का ठहराव टेकनिवास से इंदारा के बीच के स्टेशनों पर नहीं रहेगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर