✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
पुलिस कर्मियों की समस्याओं पर त्वरित कार्रवाई का निर्देश
सिवान: शहर के पुलिस लाइन में शुक्रवार को एसपी अमितेश कुमार की अध्यक्षता में पुलिस सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने अपनी विभागीय समस्याओं को एसपी के समक्ष रखा, जिनके समाधान के लिए एसपी ने संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन
एसपी पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिसकर्मियों की समस्याओं से अवगत हुए और उनके समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस केंद्र में नियमित रूप से शस्त्रागार कक्ष एवं अनुरोध कक्ष का संचालन किया जाता है, जहां पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना जाता है और समाधान के लिए संबंधित शाखाओं को निर्देशित किया जाता है।
एसपी ने दिए निर्देश
एसपी अमितेश कुमार ने कहा कि सभी पुलिसकर्मियों की समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। उन्होंने पुलिस बल को आश्वस्त किया कि उनकी हर समस्या पर उचित कार्रवाई की जाएगी और विभागीय प्रक्रियाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए लगातार समीक्षा की जाएगी।

