Explore

Search

April 4, 2026 6:42 am

सिवान : पुलिस सभा में एसपी ने समस्याओं के निराकरण का दिया आदेश

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: शनिवार को पुलिस लाइन में एसपी अमितेश कुमार की अध्यक्षता में पुलिस सभा का आयोजन किया गया। सभा में पुलिस कर्मियों ने एसपी के समक्ष विभाग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को प्रस्तुत किया, जिनके समाधान के लिए एसपी ने संबंधित पदाधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

एसपी ने पुलिस लाइन में रहने वाले सभी पुलिसकर्मियों की समस्याओं को सुना और उन्हें समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस केंद्र में नियमित रूप से शस्तिका कक्ष एवं अनुरोध कक्ष का संचालन किया जाता है, जहां पुलिस कर्मियों की समस्याओं को सुना जाता है। उन्होंने सभी प्रस्तुत समस्याओं के निराकरण के आदेश दिए हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर