Explore

Search

April 19, 2026 6:35 am

सिवान : पुलिस ने होटल, धर्मशाला व लॉज में की छापेमारी

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ


  • अचानक कार्रवाई से मचा हड़कंप, सघन जांच अभियान जारी
  • होटल, लॉज और धर्मशालाओं में पुलिस की छापेमारी
  • संदिग्ध लोगों और वाहनों की सघन जांच
  • बिना पहचान ठहराने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
  • डीजीपी कंट्रोल रूम के निर्देश पर चला अभियान

सिवान: जिला पुलिस ने शुक्रवार की संध्या से लेकर आधी रात तक जिले भर में व्यापक जांच अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न होटल, धर्मशाला, लॉज और रेस्टोरेंट में छापेमारी की गई, जिससे शहर के होटल संचालकों में हड़कंप मच गया।
यह अभियान पटना स्थित पुलिस महानिदेशक कंट्रोल रूम के निर्देश पर संचालित किया गया। इसका उद्देश्य कानून-व्यवस्था को मजबूत करना और किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना बताया गया है।
छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने होटल और लॉज में ठहरे लोगों की पहचान और दस्तावेजों की जांच की। साथ ही होटल संचालकों को सख्त निर्देश दिया गया कि वे बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को ठहरने की अनुमति न दें।
इधर, शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों, प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और मुख्य मार्गों पर भी सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। सभी थाना क्षेत्रों में निर्धारित स्थानों पर पुलिस टीम तैनात रही और वाहनों की तलाशी के साथ यात्रियों के सामान की भी जांच की गई।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि जिले में शांति व्यवस्था बनी रहे और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर