Explore

Search

February 24, 2026 3:57 am

सिवान: पुलिस ने नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली

सिवान: पुलिस ने नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
बिहार पुलिस सप्ताह के दूसरे दिन प्रभात फेरी व फ्लैग मार्च, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत
बिहार पुलिस सप्ताह के दूसरे दिन सोमवार को सिवान जिला पुलिस द्वारा नशा मुक्ति अभियान के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पुलिस लाइन सहित जिले के सभी थानों की पुलिस ने प्रभात फेरी और फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया।
पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि बिहार पुलिस सप्ताह के द्वितीय कार्य दिवस पर पुलिस केंद्र में नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता उन्होंने स्वयं की। उन्होंने कहा कि समाज में नशा उन्मूलन के प्रति जागरूकता फैलाना और विशेषकर युवाओं को इसके दुष्परिणामों से अवगत कराना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
प्रभात फेरी पुलिस लाइन से निकलकर गोपालगंज मोड़, जेपी चौक, अस्पताल मोड़, बबुनिया मोड़ सहित अन्य प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः पुलिस लाइन पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने लोगों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), परिचारी पदाधिकारी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मीगण उपस्थित रहे। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर