✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
अवैध शराब की खेप लाते समय वाहन से कुचलकर हुई थी जवान की मौत
मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस जवान हत्याकांड में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरहन गोपाल निवासी सचिन कुमार है। पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि 12/13 दिसंबर 25 को सराय थाना वारा अवैध शराब के विरूद्ध छापेमारी की जा रही थी। छापेमारी के क्रम में बीएसएपी टू डेहरी के जवान मधुप कुमार को अज्ञात वाहन द्वारा धक्का मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। इलाज के क्रम में सदर अस्पताल में उनकी मृत्यु हो गई। उक्त घटना के संबंध में मुफ्फसिल थाना में कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। घटना के त्वरित उभेदन हेतु पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-वन के नेतृत्व में एसआइटी टीम का गठन किया गया। गठित एसआइटी टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं प्राप्त सूचना के आधार पर कांड का सफल उद्भेदन करते हुए घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर पूर्व में जेल भेजा जा चुका है। पुनः कांड के अग्रतर अनुसंधान के क्रम में इस कांड में संलिप्त अप्राथमिकी अभियुक्त सचिन कुमार को गिरफ्तार किया गया। अनुसंधान के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि तीन वाहन उत्तर प्रदेश से अवैध शराब लेकर सिवान आ रहे थे। प्राप्त सूचना के आधार पर मुफ्फसिल थाना पुलिस टीम द्वारा छोटपुर बाइपास के पास बैरिकेडिंग कर वाहन चेकिंग किया जाने लगा। इसी क्रम में एक वाहन के चालक ने पुलिस कर्मी को टक्कर मार दी गई तथा अन्य दो वाहन घायल पुलिस कर्मी को रौंदते हुए भाग निकले । गिरफ्तार वाहन चालक द्वारा स्वीकार किया गया है कि वह रामायण चौधरी की गाड़ी से शराब की तस्करी कर रहा था, जिसमें रामायण चौधरी का पुत्र सोनू चौधरी भी सवार था। शराब तस्करी में रामायण चौधरी, अभिमन्यू उर्फ मन्नू नौलखा यादव एवं अन्य व्यक्तियों की शराब तस्करी में संलिप्तता पाई गई है,जिसकी गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी जारी है। विदित हो कि रामायण चौधरी को पूर्व में दिनांक-27 फरवरी को हत्याकांड में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष, मुफ्फसिल थाना एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी / कर्मी शामिल थे।

