✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान : सराय थाना क्षेत्र के मखदूम सराय लहेरा टोला मोहल्ला में 14 दिसंबर की देर रात रंगदारी मांगने आए मो. सैयद अली और पुरानी किला पोखरा निवासी इमामुद्दीन उर्फ फकीरा की लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। इस घटना के चौथे दिन भी पूरे क्षेत्र में सनसनी बनी हुई है, और स्थानीय लोग डर के साए में जी रहे हैं कि कहीं उनकी गिरफ्तारी न हो जाए।
पुलिस ने अब तक नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी की है और अज्ञात आरोपितों की पहचान में जुटी है। पुलिस घटना के मकान के नीचे स्थित दुकान में लगे सीसी कैमरा फुटेज की भी जांच कर रही है। जांच में जो लोग घटना के समय आते-जाते नजर आ रहे हैं, उनकी पहचान की जा रही है। इस मामले में एसआईटी टीम को भी शामिल किया गया है, जो मामले की गहराई से जांच कर रही है।
सराय थानाध्यक्ष धमेंद्र कुमार ने बताया कि अज्ञात आरोपितों की पहचान की जा रही है और जल्द ही इस कांड में शामिल अन्य आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

