Explore

Search

July 3, 2026 11:53 pm

सिवान : पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान। महादेवा थाना क्षेत्र के हकाम गांव के समीप शुक्रवार की सुबह पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

घायलों की पहचान महादेवा नई बस्ती के निवासी अनुप कुमार और मदन राय के रूप में हुई है। घायलों ने बताया कि वे बाइपास की ओर गए थे और लौटते समय तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर