Explore

Search

April 4, 2026 1:14 pm

सिवान : पांच घंटे देरी से पहुंची वैशाली सुपरफास्ट, आधा दर्जन ट्रेनें लेट

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार पर असर पड़ रहा है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। रविवार को भटनी-छपरा रेलखंड पर चलने वाली कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देरी से सिवान जंक्शन के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर पहुंचीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12554 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस नई दिल्ली से सहरसा जाते हुए चार घंटे की देरी से पहुंची। इसके अलावा अन्य ट्रेनों की स्थिति भी प्रभावित रही:

12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस: 3 घंटे 30 मिनट देरी

14006 लिच्छवी एक्सप्रेस: 2 घंटे 20 मिनट देरी

13020 बाघ एक्सप्रेस: 1 घंटे देरी

13019 बाघ एक्सप्रेस: 1 घंटे देरी

02564 नई दिल्ली-बरौनी क्लोन स्पेशल: 6 घंटे 45 मिनट देरी

55056 गोरखपुर-छपरा पैसेंजर: 2 घंटे देरी

11059 लोकमान्य तिलक-छपरा एक्सप्रेस: 3 घंटे 20 मिनट देरी

12565 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस: 1 घंटे देरी

15027 मौर्य एक्सप्रेस: 1 घंटे 50 मिनट देरी

12553 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस: 1 घंटे देरी

02569 दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल: 2 घंटे 45 मिनट देरी

02563 बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल: 6 घंटे 59 मिनट देरी

15279 पूरबिया एक्सप्रेस: 1 घंटे 44 मिनट देरी

कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार थम जाने से यात्री घंटों इंतजार करते नजर आए। ठंड के इस मौसम में ट्रेनें देरी से चलने के कारण यात्रियों की यात्रा बेहद कष्टदायक हो रही है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर