Explore

Search

June 27, 2026 5:38 pm

सिवान : पहलगाम आतंकी हमले पर सिवान में फूटा गुस्सा, कैंडल मार्च निकालकर दी गई श्रद्धांजलि

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

बजरंग दल, विहिप और सनातन संघर्ष समिति के नेतृत्व में आयोजित मार्च में उमड़ा जनसैलाब, केंद्र सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग

सिवान: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में सिवान जिले में लोगों का गुस्सा सड़कों पर देखने को मिला। आतंकियों द्वारा 28 निर्दोष नागरिकों की हत्या से क्षुब्ध होकर बजरंग दल, विश्व हिन्दू परिषद् और सनातन संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं समेत आम जनता ने शहर में कैंडल मार्च निकाला और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

गुरुवार की शाम शहर के शिव व्रत साह छठ घाट धर्मशाला से प्रारंभ हुआ यह कैंडल मार्च विभिन्न मार्गों से होते हुए जेपी चौक पर सभा में परिवर्तित हो गया। मार्च के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया और मुर्दाबाद के नारे लगे।

बजरंग दल के बिहार-झारखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय संयोजक जन्मेजय कुमार ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने हिन्दू तीर्थयात्रियों पर हमला कर भारत की आत्मा को ललकारा है। यह हमला केवल निर्दोष लोगों पर नहीं, बल्कि भारत की आस्था पर हुआ हमला है। सरकार को चाहिए कि आतंकियों की पहचान कर उन्हें ढूंढ़-ढ़ूंढ़कर मारे।”

सभा के दौरान दो मिनट का मौन रखकर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। लोगों ने केंद्र सरकार से इस हमले पर सख्त कार्रवाई की मांग की और दोषियों को फांसी पर चढ़ाने की अपील की।

कैंडल मार्च में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग, जनप्रतिनिधि व भाजपा नेता शामिल रहे। प्रमुख रूप से नगर सभापति सेंपी देवी, उप सभापति किरण गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, प्रभात रंजन, गिरीश कुमार सिंह, बबलू साह, रंजीत शाही, विनोद प्रसाद और हरेंद्र कुशवाहा मौजूद रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर