Explore

Search

April 10, 2026 6:53 pm

सिवान : पछुआ हवा ने बढ़ाई ठंड, धूप भी बेअसर

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: जिला मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों में पछुआ हवा के कारण ठंड और कनकनी का प्रभाव बढ़ गया है। इसके चलते लोग घरों में दुबके रहने को मजबूर हैं। ठंड का सबसे ज्यादा असर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों पर देखा जा रहा है। पशुपालकों को भी इस ठंड के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस था, जिससे 24 घंटे में अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई।

सुबह घने कोहरे की वजह से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वाहन चालकों ने लाइट जलाकर गाड़ियां चलाईं। हालांकि, पूर्वाह्न 11 बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन पछुआ हवा की वजह से कनकनी बनी रही। शाम होते ही तापमान में गिरावट आने से ठंड और बढ़ गई और लोग घरों में दुबकने पर मजबूर हो गए।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर