Explore

Search

July 3, 2026 10:26 pm

सिवान : पछुआ हवा ने बढ़ाई कनकनी, आग बना सहारा

✍🏽 परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान : दिसंबर के अंतिम सप्ताह में बढ़ी ठंड ने जिले में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। पछुआ हवा के कारण कनकनी इतनी बढ़ गई है कि लोग शाम होते ही घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है, और ठंड के कारण लोग सामान्य दिनचर्या से भी बचते नजर आ रहे हैं।

शनिवार को ठंड का असर इतना बढ़ गया कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोग जगह-जगह अलाव जलाकर ठंड से बचने का प्रयास करते दिखे। दिनभर मध्यम धूप ने थोड़ी राहत दी, लेकिन वह भी पर्याप्त नहीं थी। इससे ठंड से राहत मिलने की उम्मीदें धूमिल हो गईं।

ठंड का सबसे अधिक असर दैनिक मजदूरी करने वाले और जरूरतमंद लोगों पर दिखा, जिन्हें अपने कामकाज के लिए घर से बाहर निकलना पड़ा। वहीं, बढ़ी ठंड के कारण सड़कों पर आवाजाही कम हो गई और बाजारों में भी भीड़ नदारद रही। प्रशासन द्वारा जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की जा रही है, लेकिन यह भी लोगों को पूरी तरह राहत देने में असमर्थ साबित हो रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक ठंड में और इजाफा हो सकता है। लोगों से विशेष सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की गई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर