Explore

Search

March 22, 2026 2:17 am

सिवान : पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, सरकार की उपलब्धियों पर दिया गया बल

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, सरकार की उपलब्धियों पर दिया गया बल
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
विचार और संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
सिवान: भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहर के चांप गांव स्थित जिला भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को एक दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि सह महाराजगंज के सांसद Janardan Singh Sigriwal ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत वर्गगीत, दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम् के साथ हुई। इसके बाद जिला भाजपा की ओर से उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया गया। प्रशिक्षण शिविर में वैचारिक अधिष्ठान, संगठन विस्तार और सरकार की उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
राजू भंडारी ने पार्टी के वैचारिक आधार पर अपने विचार रखते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की मूल भावना से जुड़ने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र के साथ समाज के हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है और विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री शिवेश राम ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से संगठनात्मक ढांचे और कार्यप्रणाली पर प्रशिक्षण दिया। वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक ने भाजपा के इतिहास और उसके विकास क्रम पर प्रकाश डाला। प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक साहनी ने कहा कि इस प्रशिक्षण शिविर से प्रशिक्षित नेता मंडल स्तर पर जाकर अन्य कार्यकर्ताओं को भी प्रशिक्षण देंगे, जिससे संगठन और मजबूत होगा।
भाजपा के कार्य विस्तार पर आनंद पाठक ने संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव, मनोज कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी, रजीत प्रसाद, संदीप कुमार गिरि उर्फ मंटू गिरि, रंजीत कुमार सिंह, उमेश तिवारी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक स्पष्टता और जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता को बढ़ाना बताया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर