Explore

Search

March 13, 2026 3:25 am

सिवान : पंचायत उपचुनाव: अंतिम दिन नौ अभ्यर्थियों ने किया नामांकन, कई पदों पर नहीं भरे गए पर्चे

पंचायत उपचुनाव: अंतिम दिन नौ अभ्यर्थियों ने किया नामांकन, कई पदों पर नहीं भरे गए पर्चे
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

21 से 23 जून के बीच होगी नामांकन पत्रों की जांच, 9 जुलाई को मतदान, 10 को मतगणना

सिवान: जिले के विभिन्न पंचायतों में रिक्त पदों को भरने के लिए हो रहे पंचायत उपचुनाव को लेकर शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया का अंतिम दिन रहा। इस दौरान कुल नौ अभ्यर्थियों ने अपने-अपने क्षेत्रों से पर्चा दाखिल किया।

महाराजगंज अनुमंडल क्षेत्र के जिला परिषद क्षेत्र संख्या 31 के लिए चार प्रत्याशियों वलिस्टर राम, गोपालजी अकेला, अक्षयलाल राम और अभिषेक कुमार ने नामांकन दाखिल किया। सहायक निर्वाची पदाधिकारी दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि इस क्षेत्र से अब तक कुल 11 अभ्यर्थी नामांकन कर चुके हैं।

भगवानपुर हाट प्रखंड के रिक्त पांच पदों के लिए अंतिम दिन केवल एक अभ्यर्थी संजय गुप्ता (खेढ़वां पंचायत समिति क्षेत्र संख्या 5) ने नामांकन किया। अब तक इस क्षेत्र से कुल छह अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया है। इनमें तारकेश्वर महतो, बेबी देवी, उमेश कुमार, माया देवी और सलाउद्दीन अंसारी के नाम शामिल हैं।

दारौंदा प्रखंड के करसौत, हड़सर, रमसापुर और कौथुआ-सारंगपुर पंचायतों में चार नामांकन दाखिल हुए। करसौत वार्ड 10 से अल्ला मांझी, हड़सर वार्ड 15 से महेश कुमार यादव, रमसापुर वार्ड 1 से गोविंदा कुमार साह और कौथुआ-सारंगपुर वार्ड 3 से आशा देवी ने पर्चा दाखिल किया। पिनर्थु खुर्द पंचायत वार्ड 7 के लिए कोई अभ्यर्थी सामने नहीं आया, जिससे यह पद रिक्त रह गया।

हसनपुरा प्रखंड में अंतिम दिन कोई भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया, हालांकि इससे पूर्व पकड़ी पंचायत से मुखिया पद के लिए पांच और सहुली पंचायत से भी पांच अभ्यर्थियों ने नामांकन किया है। रजनपुरा पंचायत के सरपंच पद के लिए दो अभ्यर्थियों ने पर्चा दाखिल किया है।

नामांकन पत्रों की जांच 21 से 23 जून के बीच होगी। नाम वापसी की तिथि 24 और 25 जून तय की गई है। मतदान 9 जुलाई को और मतगणना 10 जुलाई को होगी। कई पदों पर सिर्फ एक-एक प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया है, जिससे जांच के बाद उनके निर्विरोध निर्वाचित होने की संभावना है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर