Explore

Search

June 23, 2026 10:30 pm

सिवान : नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन सीवान का हुआ विस्तार

नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन सीवान का हुआ विस्तार

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

अंशुमन कुमार सिंह को मिली जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी
सीवान में नेशनल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की संगठनात्मक मजबूती को लेकर शनिवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार गुप्ता ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन सचिव अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, सारण प्रमंडलीय अध्यक्ष निरंजन कुमार तथा अतुल कुमार श्रीवास्तव समेत कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में सर्वसम्मति से सीवान जिला कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा पूर्व सदस्यों को उनकी सक्रिय भूमिका के आधार पर प्रोन्नति दी गई। संगठन के विस्तार को लेकर लिए गए निर्णयों को उपस्थित सदस्यों ने संगठन की मजबूती की दिशा में अहम कदम बताया।
सारण प्रमंडलीय कमेटी में मनीष कुमार गिरी को प्रमंडलीय अध्यक्ष बनाया गया। वहीं प्रमोद रंजन को प्रमंडल महासचिव, अरविंद सिंह को प्रमंडलीय उपाध्यक्ष, मो. सादिक को प्रमंडल सचिव तथा राणा प्रताप को प्रमंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
सीवान जिला कमेटी में अंशुमन कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही अमरनाथ शर्मा को जिला महासचिव, पंकज कुमार एवं तरूण कुमार को उपाध्यक्ष, अंकन कुमार को सचिव, राहुल कुमार को संयुक्त सचिव तथा अमित कुमार, लव प्रताप सिंह और नीतिन कुमार को सदस्य पद की जिम्मेदारी दी गई।
इसके अतिरिक्त बिहार प्रदेश कमेटी के सदस्य के रूप में निरंजन कुमार और अतुल कुमार श्रीवास्तव को मनोनीत किया गया।
बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने, पत्रकारों के हितों की रक्षा करने तथा जिला स्तर पर सदस्यता अभियान को तेज करने पर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई टीम के गठन से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर