Explore

Search

April 10, 2026 2:02 am

सिवान : नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी तेज

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सृष्टि कुमारी मौत मामले में कार्रवाई, आरोपी अब भी फरार

  • सिसवन ढाला के पास युवती की संदिग्ध मौत
  • भाई के आवेदन पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज
  • कृषि समन्वयक समेत तीन लोगों पर आरोप
  • गिरफ्तारी के लिए पुलिस की लगातार छापेमारी

सिवान: नगर थाना क्षेत्र के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर मोहल्ले के समीप मंगलवार की शाम एक युवती की मौत के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मृतका की पहचान वैशाली जिले के गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के मदारपुर निवासी अर्जुन सिंह की पुत्री सृष्टि कुमारी के रूप में हुई है।
इस मामले में मृतका के भाई यशवत कुमार ने नगर थाना में आवेदन देकर कार्यालय में कार्यरत एक कृषि समन्वयक, एक निजी व्यक्ति सहित तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की देर रात नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई। हालांकि, सभी आरोपित अभी फरार बताए जा रहे हैं।
इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि मृतका के भाई के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर