Explore

Search

June 27, 2026 8:58 am

सिवान : नाबालिक के साथ दुष्कर्म का प्रयास, प्राथमिकी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान : नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला में एक नाबालिक के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस मामले में नाबालिग की मां ने नगर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी कराई है। प्राथमिकी करने के बाद पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पीड़िता की मां ने अपने आवेदन में बताया है कि 21 मार्च की रात्रि 12 बजे वे अपने बच्चों के साथ घर में सोयी थी। वहीं उनकी 15 वर्षीय पुत्री भी घर के पिछले हिस्से में कर्कटनुमा हाल में सोयी थी। तभी अचानक मोहल्ला का ही रोहित कुमार घर के पिछले रास्ते से मेरे घर में प्रवेश कर गया और मेरी पुत्री के साथ नाजायज संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। इस दौरान मेरी पुत्री जोर-जोर से हल्ला करने लगी। हो-हल़्ला सुनकर जब हमलोग वहां पहुंचे तो रोहित भागने लगा। तब तक हमलोगों से उसे पकड़ लिया। हमलोगों के चिल्लाने से अगल-बगल के काफी लोग एकत्रि हो गए। तबतक रोहित अपना हाथ छुड़ाकर फरार हो गया। इसके बाद रोहित के पिता, माता एवं भाई द्वारा हमलोगों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर