Explore

Search

April 10, 2026 8:29 pm

सिवान : नव वर्ष के आगमन को लेकर फूल व बुके की खूब हुई बिक्री

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: मंगलवार की रात जैसे ही घड़ी की सुई 12 पर पहुंची, पूरे शहर में नव वर्ष 2025 का स्वागत हर्षोल्लास के साथ किया गया। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई संदेश भेजे और कई जगहों पर पटाखे फोड़कर जश्न मनाया। शहर की सड़कों पर देर रात तक युवाओं की टोलियां “हैप्पी न्यू ईयर” पेंट करते नजर आईं।

नए साल के स्वागत के उत्साह में फूल और बुके की जबरदस्त मांग देखी गई। देर शाम बाजार गुलजार रहे और गुलाब के फूलों की सबसे अधिक बिक्री हुई। नवयुवकों और युवतियों में नए साल को लेकर खासा उत्साह नजर आया, जिससे फूलों के बाजार में रौनक छाई रही।

गिफ्ट दुकानों पर भीड़ का माहौल

नव वर्ष की बधाई देने के लिए गिफ्ट की दुकानों पर भी भारी भीड़ उमड़ी। गिफ्ट विक्रेता अमन कुमार ने बताया कि कार्ड, शोपीस, गिफ्ट पेपर, खिलौने, घड़ी, ब्रेसलेट जैसे आकर्षक तोहफों की बिक्री खूब हुई। नए साल के जोश और उमंग में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर