Explore

Search

April 11, 2026 3:15 pm

सिवान : नदी से अधेड़ का शव बरामद

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टड़वां गांव के समीप दाहा नदी से गुरुवार की सुबह एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार मृतक मानसिक रूप से विक्षिप्त था और अक्सर सड़कों पर घूमता रहता था।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई है।

घटना को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा है, लेकिन मृतक की पहचान अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर