Explore

Search

April 10, 2026 11:59 pm

सिवान : नए साल पर शराब का स्टॉक जमा करने वाले तस्करों पर होगी कार्रवाई

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान। नए साल के जश्न के लिए प्रतिबंधित शराब का बड़ा स्टॉक तैयार करने की कवायद शराब तस्करों ने तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार, शराब तस्कर यूपी सहित अन्य राज्यों से सड़क और रेल मार्ग के जरिए शराब की बड़ी खेप मंगवा कर स्टॉक कर रहे हैं, ताकि नए साल में इसे बेचकर मोटी कमाई की जा सके।

इस संदर्भ में उत्पाद विभाग और जिला पुलिस पूरी तरह सतर्क है। उत्पाद विभाग ने कार्रवाई के लिए आठ टीमों का गठन किया है, जो अलग-अलग थाना क्षेत्रों और यूपी सीमा पर निगरानी और जांच करेगी। इसके अलावा, पूर्व के बड़े शराब तस्करों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है।

शराब का स्टॉक जमा करने वाले संभावित ठिकानों का पता लगाने और वहां छापेमारी की तैयारी की जा रही है। अधिकारियों ने यह स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए कठोर कदम उठाए जाएंगे।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर