Explore

Search

April 4, 2026 6:40 am

सिवान : नए जिलाध्यक्ष से पार्टी को मिलेगी मजबूती

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

आंदर (सिवान): भाजपा ने जिले में संगठन को और सुदृढ़ बनाने के लिए दो नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। पूर्वी भाग से रंजीत प्रसाद और पश्चिमी भाग से राहुल तिवारी को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया है। इस निर्णय से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

दरौली प्रखंड के बभनौली निवासी और भाजपा महादलित प्रकोष्ठ के जिला संयोजक मनोज कुमार राम ने दोनों नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कदम संगठन को मजबूती देगा और आगामी विधानसभा चुनावों में इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि रंजीत प्रसाद और राहुल तिवारी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास” के विचारधारा के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी।

इस अवसर पर उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की भी सराहना की। कार्यक्रम में बधाई देने वालों में सचिन कुमार दुबे, धर्मेंद्र कुमार राम, शिवम कुमार, हरिहरनाथ पांडेय, रत्न दुबे समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर