Explore

Search

June 27, 2026 5:37 pm

सिवान : धूमधाम से मना संकट मोचन साईं मंदिर का दसवां वार्षिकोत्सव

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

दीप प्रज्ज्वलन से हुआ शुभारंभ, पूरी रात चला साईं भजन जागरण, महाभंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

सिवान: शहर के सब्जी मंडी श्रद्धानंद बाजार स्थित संकट मोचन साईं मंदिर न्यास ट्रस्ट का दसवां वार्षिकोत्सव बुधवार को पूरी श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी, नगर परिषद सभापति सेंपी गुप्ता, वार्ड पार्षद उर्मिला देवी, संरक्षक कैलाश कश्यप और रुपल आनंद द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर की गई।

समिति की ओर से सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसके उपरांत भोजपुरी जगत के लोकप्रिय कलाकार अजीत आनंद की अगुवाई में भव्य जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलाकारों ने साईं बाबा की भक्ति में डूबे हुए भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम में अजीत आनंद के साथ शंभू सोनी, राजू रसिया, अन्नू सिंह, और रिया राज ने भी अपनी प्रस्तुति दी। मंच का संचालन समिति के संरक्षक कैलाश कश्यप ने किया, वहीं हास्य कलाकार नरमुंडा स्वामी ने अपनी कॉमेडी से उपस्थित जनसमूह को खूब हँसाया।

महासचिव लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि दिन में मंदिर के पुजारी सुबोध कुमार मिश्र द्वारा विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कराई गई। इसके बाद दोपहर में महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

इस मौके पर कोषाध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गुप्ता, सचिव राकेश अग्रहरी, उपाध्यक्ष मोहन शर्मा, विकास कुमार, संरक्षक नंदलाल, ओमजी रौनियर, राकेश कुमार, अमनवीर, निशु शर्मा, अश्वनी कुमार, आर्यन, कुणाल और गुड्डू कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर