Explore

Search

April 11, 2026 9:50 am

सिवान: धूमधाम से मनाया गया राणी सती का 36वां शरद महोत्सव

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान के श्रद्धानंद बाजार स्थित काली दुर्गा मार्केट में रविवार को नारायण मंडल सह दादी युवा परिवार के तत्वावधान में महासती राणी सती दादी का 36वां शरद महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

रविवार सुबह साढ़े आठ बजे फतेहपुर स्थित दादी मंदिर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। यह यात्रा अस्पताल रोड, दरबार रोड, जेपी चौक होते हुए कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुई। शोभा यात्रा में शामिल महिलाएं झंडा लिए माता की भक्ति में लीन थीं। इसके बाद कार्यक्रम स्थल पर 24 घंटे की अखंड ज्योति जलाई गई।

रात्रि में कोलकाता से आए कलाकारों ने भजन-कीर्तन प्रस्तुत किया। मंगलपाठ और भजन के बाद दादी की महाआरती की गई और प्रसाद का वितरण हुआ। इस दौरान छप्पन भोग का आयोजन और प्रभात फेरी में झांकी का प्रदर्शन भी आकर्षण का केंद्र रहा।

मंडल के सदस्य राजीव कुमार झुनझुनवाला ने बताया कि महोत्सव में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैलाश प्रसाद झुनझुनवाला, आनंद गोल्यान, राजकुमार, रविशंकर नागलिया, प्रिंस कुमार झुनझुनवाला, डब्बू समेत कई गणमान्य लोग और समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर