Explore

Search

April 4, 2026 10:01 am

सिवान : दो साप्ताहिक विशेष गाड़ी का फरवरी से होगा संचालन

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दो साप्ताहिक विशेष गाड़ी का फरवरी से होगा संचालन

सिवान: रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री की सुविधा हेतु 05049/05050 छपरा-अमृतसर-छपरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन छपरा से सात फरवरी से अगले आदेश तक 14 फरवरी को छोड़कर प्रत्येक शुक्रवार को तथा अमृतसर से आठ फरवरी से अगले आदेश तक 15 फरवरी को छोड़कर प्रत्येक शनिवार को किया जाएगा। वाराणसी मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 05049 छपरा-अमृतसर साप्ताहिक विशेष गाड़ी सात फरवरी से अगले आदेश तक 14 फरवरी को छोड़कर प्रत्येक शुक्रवार को छपरा से 10.15 बजे प्रस्थान कर सिवान से 11.25 बजे, थावे, तमकुही रोड, पडरौना, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर दूसरे दिन बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अम्बाला कैंट, ढंडारी कलां, जलन्धर सिटी तथा ब्यास से छूटकर अमृतसर 13.50 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05050 अमृतसर-छपरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी आठ फरवरी से अगले आदेश तक 15 फरवरी को छोड़कर प्रत्येक शनिवार को अमृतसर से 17.45 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशन होते हुए दूसरे दिन सिवान से 22.45 बजे छूटकर छपरा 23.55 बजे पहुंचेगी।
बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री की सुविधा हेतु 05305/05306 छपरा-आनंद बिहार टर्मिनल-छपरा द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचालन छपरा से 17 फरवरी से अगले आदेश तक 24 एवं 27 फरवरी को छोड़कर प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को तथा आनंद बिहार टर्मिनल से 19 फरवरी से अगले आदेश तक 26 फरवरी एवं एक मार्च को छोड़कर प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को निम्नवत किया जाएगा।05305 छपरा-आनंद बिहार टर्मिनल द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी 17 फरवरी से अगले आदेश तक 24 एवं 27 फरवरी को छोड़कर प्रत्येक सोमवार एवं बृहस्पतिवार को छपरा से 22.00 बजे प्रस्थान कर सिवान से 22.55 बजे, थावे दूसरे दिन तमकुही रोड, पडरौना , कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा, बाराबंकी, बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल तथा इटावा छूटकर आनंद बिहार टर्मिनल पहुंचेगी।
वापसी यात्री में 05306 आनंद बिहार टर्मिनल-छपरा द्वि-साप्ताहिक विशेष गाड़ी 19 फरवरी से अगले आदेश तक 26 फरवरी एवं एक मार्च को छोड़कर प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को आनंद बिहार टर्मिनल से 00.20 बजे प्रस्थान कर विभिन्न स्टेशन हेतु हुए सिवान से 21.25 बजे छूटकर छपरा 22.50 बजे पहुंचेगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर