Explore

Search

July 5, 2026 10:26 am

सिवान : दो अलग-अलग जगहों से हथियार के साथ तीन गिरफ्तार, जेल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: जिले के दो अलग-अलग थानाक्षेत्रों से पुलिस ने अवैध हथियार के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के तेतरिया निवासी जाहिद हुसैन, पचरुखी थाना क्षेत्र के गम्हरिया निवासी अंकेश कुमार और सोंनपीपर निवासी प्रियम राज उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है।

पहली घटना नगर थाना क्षेत्र के रेनुआ पुल के पास की है, जहां वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने तेतरिया निवासी जाहिद हुसैन को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक लोडेड पिस्टल, पांच कारतूस, एक बाइक और एक मोबाइल बरामद किया गया।

दूसरी घटना पचरुखी थाना क्षेत्र के गम्हरिया सोंनपीपर गांव के पास की है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अंकेश कुमार और प्रियम राज उर्फ बिट्टू को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक पिस्टल, सात कारतूस और एक बाइक बरामद की गई।

पुलिस का कहना है कि तीनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। इसी बीच पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद मंगलवार को तीनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर