Explore

Search

April 12, 2026 7:59 pm

सिवान: दूसरे चरण में चार प्रखंडों में 42 प्रतिशत हुआ मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: जिले के महाराजगंज, दारौंदा, पचरुखी और लकड़ी नबीगंज प्रखंडों में बुधवार को पैक्स चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। 35 पैक्स अध्यक्षों और कार्यकारिणी समिति सदस्यों के लिए 133 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 4:30 बजे तक वोटिंग हुई। जिला सहकारिता विभाग के अनुसार, चारों प्रखंडों में कुल 42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

महाराजगंज में 45 प्रतिशत, लकड़ी नबीगंज में 41 प्रतिशत, दारौंदा में 39.82 प्रतिशत और पचरुखी में 42.44 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाता लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखे।

जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार मतदान केंद्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेते रहे। वे मतदाताओं को निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रेरित करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते रहे।

एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि हर मतदान केंद्र पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात थे, जिससे मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही। सभी निर्वाची पदाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी ने भी शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने की पुष्टि की।

मतदान समाप्ति के बाद सेक्टर और वरीय पदाधिकारी देर शाम तक मतपेटियों को संबंधित मतदान केंद्रों से स्ट्रांग रूम तक पहुंचाने में जुटे रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर