Explore

Search

June 20, 2026 4:16 pm

सिवान: दूसरी बार भाजपा मंडल अध्यक्ष बने दुर्गालाल व उमेश

✍🏽 परवेज़ अख्तर/एडिटर इन चीफ

हसनपुरा (सिवान): भाजपा पार्टी कार्यालय द्वारा रविवार को नए मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की गई। इस सूची में रघुनाथपुर विधानसभा अंतर्गत हसनपुरा पश्चिमी और दारौंदा विधानसभा अंतर्गत हसनपुरा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष के रूप में पार्टी ने दुर्गालाल सोनी और उमेश साह पर पुनः भरोसा जताया है।

गायघाट निवासी दुर्गालाल सोनी और हसनपुरा पूर्वी मंडल के अध्यक्ष उमेश साह ने बताया कि पार्टी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की मजबूती पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

मनोज कुशवाहा बने भाजपा मंडल अध्यक्ष
बड़हरिया (सिवान): प्रखंड के कोइरीगावा निवासी मनोज कुशवाहा को भाजपा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय और नंदजी चौहान ने इसकी घोषणा की है। मनोज कुशवाहा भाजपा मंडल कमेटी में दो बार मंडल महामंत्री रह चुके हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मनोज को यह जिम्मेदारी मिलने से युवा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर