Explore

Search

April 8, 2026 2:07 am

सिवान : दुकानों और प्रतिष्ठानों का फायर ऑडिट अनिवार्य, अग्निशमन यंत्र उपलब्ध कराने का निर्देश

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

डीएम की समीक्षा बैठक में गर्मी, लू और बाढ़ को लेकर तैयारियों पर जोर

  • डीएम विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में आपदा समीक्षा बैठक
  • दुकानों और प्रतिष्ठानों में फायर ऑडिट कराने का निर्देश
  • स्वास्थ्य विभाग को लू व आपदा से निपटने की तैयारी पूरी करने को कहा
  • अस्पतालों में दवा, स्टाफ और एंबुलेंस की
  • उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश

सिवान जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन विभाग की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में अग्निकांड, भीषण गर्मी एवं लू से बचाव तथा संभावित बाढ़ की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अब तक की तैयारियों की जानकारी लेते हुए नगर पंचायतों के कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और दुकानों में फायर रेगुलेशन के तहत फायर ऑडिट कराया जाए और अग्निशमन यंत्र की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वहीं सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद को निर्देशित किया गया कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में रोस्टर के अनुसार चिकित्सकों और पारा मेडिकल स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करने, भीषण गर्मी एवं लू से बचाव के लिए आवश्यक दवाओं की उपलब्धता बनाए रखने तथा एंबुलेंस को हमेशा तैयार स्थिति में रखने को कहा गया।
इसके अलावा, जिलाधिकारी ने सभी स्वास्थ्य संस्थानों में एईएस/जेई एवं लू से संबंधित वार्ड को सुचारू रूप से संचालित करने, भवनों के निकास मार्गों पर फ्लोरोसेंट स्ट्रिप लगाने और सभी सरकारी अस्पतालों में फायर ऑडिट कराने के साथ अग्निशमन यंत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि आपदा प्रबंधन को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर