✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान: शहर के डीएवी मोड़ स्थित आर्य समाज मंदिर परिसर में शुक्रवार को वैद्यनाथ प्रसाद उर्फ दाढ़ी बाबा के 142वें जन्म दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री संजीव कुमार आर्य के नेतृत्व में हवन से हुई। इसके पश्चात शहर में प्रभातफेरी निकाली गई, जो आर्य समाज मंदिर से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में समाप्त हुई।
दाढ़ी बाबा के तैलचित्र पर माल्यार्पण और स्वागत गान के साथ समारोह आगे बढ़ा। इसके बाद संगीत महाविद्यालय के बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम में सदर विधायक अवध बिहारी चौधरी, नगर सभापति सेम्पी देवी, पूर्व सभापति अनुराधा गुप्ता, डॉ. राजा प्रसाद, आचार्य रामानुज मिश्रा, सुरेंद्र प्रसाद आर्य, और शिव कुमार शर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन आर्य समाज के प्रधान सुरेंद्र आर्य के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। आयोजन ने श्रद्धा और सांस्कृतिक उत्साह का अनोखा संगम प्रस्तुत किया।

