Explore

Search

June 24, 2026 11:04 am

सिवान : तेज रफ्तार स्कार्पियों की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

तेज रफ्तार स्कार्पियों की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

श्यामपुर गांव के पास हुआ हादसा, घायलों का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज

सिवान: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव के समीप मंगलवार देर शाम एक तेज रफ्तार स्कार्पियों की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान मैरवा निवासी अनुप साह और मदन कुमार के रूप में हुई है। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।

घायल मदन कुमार ने बताया कि वे दोनों किसी काम से शहर आए थे और वापस घर लौट रहे थे। उसी दौरान एक तेज गति से आ रही स्कार्पियों ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे दोनों गिरकर घायल हो गए।

हादसे के बाद स्कार्पियों चालक वाहन लेकर फरार हो गया। फिलहाल मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर