Explore

Search

April 11, 2026 9:44 pm

बड़हरिया : तनु कुमारी की मौत से स्वजनों में शोक, सहवाचक मोड़ पर स्कॉर्पियो की टक्कर में जान गई

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बड़हरिया : थाना क्षेत्र के सहवाचक मोड़ के समीप बड़हरिया-सिवान मुख्य मार्ग पर शुक्रवार सुबह करीब सात बजे हुई दुर्घटना में हथिगाई निवासी स्नातक की छात्रा तनु कुमारी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में उसकी सहेलियां मंजू कुमारी और रूबीना खातून घायल हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों छात्राएं सिवान जाने के लिए सहवाचक मोड़ पर बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने तनु कुमारी के शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया।

तनु कुमारी के शव के गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। उसकी मां कुशमालती देवी, भाई-बहन और अन्य स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को सांत्वना देने पहुंचे।

स्वजनों ने बताया कि तनु अपने परिवार में सबसे बड़ी थी। उसके पिता रामपत पंड़ित प्राइवेट फैक्ट्री में काम करके परिवार का खर्च चलाते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता अमरेंद्र प्रसाद और धनिल कुशवाहा ने मृतका के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और सरकार से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

सीओ सरफराज अहमद ने मृतका के परिवार को चार लाख रुपये मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर