Explore

Search

June 20, 2026 10:51 am

सिवान: डीआईजी ने बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण, सिपाहियों को दिए अहम निर्देश

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

परेड का किया अवलोकन, अनुशासन और फिटनेस पर दिया जोर

  • डीआईजी व एसपी ने पुलिस केंद्र का किया निरीक्षण
  • प्रशिक्षु सिपाहियों की परेड का लिया जायजा
  • अनुशासन व शारीरिक दक्षता पर दिया विशेष जोर
  • प्रश्नोत्तर सत्र में प्रशिक्षुओं की शंकाओं का समाधान

सिवान: पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से डीआईजी नीलेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने मंगलवार को पुलिस केंद्र स्थित बुनियादी प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे सिपाहियों की परेड का बारीकी से अवलोकन किया और उनके प्रदर्शन का मूल्यांकन किया। इस मौके पर उन्होंने प्रशिक्षु सिपाहियों के अनुशासन, समर्पण और मेहनत की सराहना की, साथ ही परेड के दौरान पाई गई कमियों को सुधारने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
अधिकारियों ने कहा कि एक कुशल पुलिसकर्मी बनने के लिए नियमित अभ्यास, अनुशासन और शारीरिक दक्षता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने की सलाह दी।
निरीक्षण के बाद नवनियुक्त सिपाहियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रश्नोत्तर के माध्यम से प्रशिक्षुओं की समझ और प्रशिक्षण की गुणवत्ता का आकलन किया गया। अधिकारियों ने विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
डीआईजी ने कहा कि अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और कर्तव्यनिष्ठा पुलिस सेवा की आधारशिला हैं। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते हुए भविष्य में उत्कृष्ट सेवा देने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर