Explore

Search

April 11, 2026 3:12 pm

सिवान : ट्रेन से शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: आरपीएफ ने गुरुवार को ट्रेनों की चेकिंग और निगरानी के दौरान गाड़ी संख्या 15652 से शराब बरामद करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया। आरपीएफ उप निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या दो पर गाड़ी संख्या 15652 के पहुंचने पर यात्रियों की शिकायत के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया।

तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद एक पिठू बैग से नौ बोतल शराब बरामद हुई। आरपीएफ ने तुरंत दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी के सुपुर्द कर दिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र के बस्सी भिंडी निवासी सरोज कुमार पासवान और राज यादव के रूप में हुई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर