Explore

Search

March 15, 2026 9:47 am

सिवान : ट्रेन से लावारिस हालत में शराब बरामद

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सिवान जंक्शन पर गरीब रथ एक्सप्रेस से मिले दो बैग में 24 बोतल शराब, जांच में जुटी जीआरपी

सिवान: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और टास्क टीम वाराणसी मंडल की संयुक्त कार्रवाई में सोमवार को सिवान जंक्शन पर ट्रेन से लावारिस हालत में शराब बरामद की गई।

आरपीएफ इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि टास्क टीम व आरपीएफ स्टाफ द्वारा आपराधिक गतिविधियों की निगरानी के दौरान कंट्रोल वाराणसी से सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 12204 गरीब रथ एक्सप्रेस के कोच संख्या जी-19 के बर्थ संख्या 27 के पास दो लावारिस बैग रखे हैं। ट्रेन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंचने पर तलाशी ली गई, जिसमें दो पिट्ठू बैग से कुल 24 बोतल शराब बरामद हुई।

जब्त शराब को आगे की कार्रवाई हेतु जीआरपी को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जीआरपी के एएसआई जयचंद कुमार कर रहे हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर