Explore

Search

June 24, 2026 4:02 pm

सिवान : ट्रेन से क/टकर व्यक्ति की दर्दनाक मौ/त, पहचान अब तक अज्ञात

ट्रेन से कटकर व्यक्ति की दर्दनाक मौत, पहचान अब तक अज्ञात
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सिसवन ढाला और जंक्शन के बीच ट्रैक पर मिला शव, आरपीएफ-जीआरपी कर रही जांच

सिवान : जिले में रविवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब जंक्शन और सिसवन ढाला के बीच ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ और जीआरपी की टीम ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

सूत्रों के अनुसार शव लाइन नंबर चार व पांच के बीच पड़ा हुआ था, जिसे देख तत्काल आरपीएफ-जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। शव को ट्रैक से हटाकर रेल लाइन को क्लियर कराया गया।

टीम द्वारा मृतक की तलाशी ली गई, लेकिन न तो उसके पास से कोई सामान मिला और न ही टिकट। मृतक की पहचान रविवार देर शाम तक नहीं हो सकी थी।

घटना के कारण गाड़ी संख्या “सिवान डीसी मालगाड़ी शटिंग” 2:55 बजे से 5:15 बजे तक विलंबित हुई।

इस मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक के आदेश पर उप निरीक्षक जयेंद्र कुमार मिश्रा को सौंपी गई है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर