Explore

Search

April 9, 2026 2:19 am

सिवान : ट्रेन में बिना टिकट के यात्रा कर रहे 103 यात्रियों को टीटीई ने पकड़ा

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

सघन टिकट जांच अभियान में 27,825 रुपये जुर्माना वसूला गया

  • छपरा-सिवान-थावे रेलखंड पर चला विशेष अभियान
  • 103 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया
  • कुल 27,825 रुपये जुर्माना वसूला गया
  • वाराणसी मंडल के निर्देश पर लगातार चल रही कार्रवाई

सिवान: छपरा-सिवान-थावे-जलालपुर-मशरख-छपरा कचहरी रेलखंड पर बुधवार को सघन टिकट जांच अभियान चलाकर बिना टिकट यात्रा कर रहे 103 यात्रियों को पकड़ा गया। इस दौरान टिकट जांच टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए यात्रियों से जुर्माना वसूला।
वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के नेतृत्व में विभिन्न रेलखंडों पर लगातार टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को छपरा, सिवान, जलालपुर, थावे, मशरख और छपरा कचहरी स्टेशनों को आधार बनाकर छपरा कचहरी-थावे-मशरख रेलखंड पर विशेष अभियान चलाया गया।
इस दौरान गाड़ी संख्या 75103 छपरा-थावे डेमू, 75105 थावे-नकहा जंगल डेमू, 55036 गोरखपुर-सिवान सवारी गाड़ी, 55109 थावे-मशरख-छपरा कचहरी सवारी गाड़ी सहित विभिन्न ट्रेनों में किलाबंदी कर सघन जांच की गई।
टिकट जांच दल में मुख्य वाणिज्य निरीक्षक थावे विशाल कुमार सिंह, मुख्य टिकट निरीक्षक सईद अख्तर, राजेश सिंह, राजीव कुमार, अमित कुमार, सुधाकर मिश्रा, प्रकाश कुमार, प्रतिमा कुमारी, ममता कुमारी सहित कुल आठ टिकट जांच कर्मचारी एवं एक रेलवे सुरक्षा बल जवान शामिल रहे।
अभियान के दौरान बिना टिकट एवं अनियमित टिकट पर यात्रा करने वाले कुल 103 यात्रियों को पकड़ा गया। उनसे रेल राजस्व के रूप में 27,825 रुपये जुर्माना वसूलने के बाद छोड़ दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे ताकि बिना टिकट यात्रा पर रोक लगाई जा सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर