Explore

Search

March 20, 2026 10:36 am

सिवान : ट्रेनी सीनियर डिप्टी कलेक्टर पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, सिवान महिला थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी

सिवान : ट्रेनी सीनियर डिप्टी कलेक्टर पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, सिवान महिला थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

पीड़िता ने लगाया गंभीर आरोप, पुलिस ने समस्तीपुर ऑफिस में की छापेमारी, आरोपी फरार

सिवान : समस्तीपुर में पदस्थापित ट्रेनी सीनियर डिप्टी कलेक्टर अभिराम कुमार पर एक महिला अधिकारी ने गंभीर आरोप लगाते हुए सिवान महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अभिराम ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और बाद में दहेज के नाम पर रिश्ता तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक, दोनों की मुलाकात बीपीएससी की तैयारी के दौरान एक कोचिंग संस्थान में हुई थी, जिसके बाद दोनों ने प्रेम विवाह का फैसला किया। अभिराम ने पीड़िता को अपने परिजनों से मिलवाया भी था। परिजनों से सहमति मिलने के बाद दोनों का रिश्ता आगे बढ़ा, और इसी दौरान कई बार शारीरिक संबंध भी बने।

हालांकि, जब अभिराम की पोस्टिंग समस्तीपुर में सीनियर डिप्टी कलेक्टर के रूप में हुई, तो उसकी बहन ने शादी के बदले एक करोड़ रुपये दहेज की मांग की। पीड़िता के इंकार करने पर रिश्ता तोड़ दिया गया।

महिला थाना में दिसंबर 2024 में दर्ज मामले के अनुसार, अभिराम के परिवार पर भी साजिश में शामिल होने का आरोप है। पुलिस ने समस्तीपुर में उनके कार्यालय पर छापेमारी की, लेकिन वे फरार पाए गए।

सिवान एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि संवेदनशीलता को देखते हुए आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की जा सकती। वहीं महिला थानाध्यक्ष भारती कुमारी ने पुष्टि की है कि प्राथमिकी दर्ज हो चुकी है और छापेमारी जारी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर