Explore

Search

April 12, 2026 7:44 am

सिवान: टीबी संक्रमण को रोकने के लिए जिले में सौ दिवसीय सघन अभियान शुरू

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान जिले में टीबी संक्रमण को रोकने और टीबी रोगियों की मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से सौ दिवसीय सघन अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत राज्य स्वास्थ्य समिति के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है।

शनिवार को अपर समाहर्ता उपेंद्र कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार और सिविल सर्जन डॉ. श्रीनिवास प्रसाद ने संयुक्त रूप से प्रचार वाहन और जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

अपर समाहर्ता उपेंद्र कुमार सिंह ने इस मौके पर कहा कि जन भागीदारी और सामुदायिक जागरूकता के माध्यम से जिले के उच्च जोखिम वाले समूहों जैसे इलाजरत टीबी रोगियों के संपर्क में आने वाले लोग, पिछले पांच वर्षों में इलाज करवा चुके रोगी, एचआईवी संक्रमित व्यक्ति, मधुमेह रोगी, 60 वर्ष से ऊपर के लोग, धूम्रपान और नशा करने वाले लोग, तथा कुपोषित जनसंख्या की टीबी स्क्रीनिंग और जांच की जाएगी।

यह अभियान 22 दिसंबर तक चलेगा, और प्रचार वाहन के माध्यम से माईकिंग के जरिए उच्च जोखिम वाली जनसंख्या को स्क्रीनिंग और जांच के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अभियान की सफलता के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा, पंचायती राज, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, युवा कल्याण, कला एवं संस्कृति, श्रम एवं सेवायोजन, आवास एवं शहरी नियोजन, उद्योग, गृह, और कारागार विभाग के साथ मिलकर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

इस मौके पर डीपीएम विशाल कुमार, यक्ष्मा विभाग के डीपीएस दिलीप कुमार, डीपीसी दीपक कुमार, सिफार के डीपीसी धर्मेंद्र रस्तोगी, प्रधान लिपिक अमितेश कुमार, और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर