Explore

Search

July 4, 2026 10:06 am

सिवान : जैक बैडमिंटन प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का हुआ

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: सिसवन ढाला के समीप हसनपुरा बस स्टैंड के मैदान में गुरुवार की रात जैक बैडमिंटन प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का भव्य आयोजन हुआ। यह अंतर जिला टूर्नामेंट अपने डबल मुकाबलों के लिए चर्चित है। दूसरे दिन कुल 22 मैच खेले गए, जिनमें नौ मैच वेटरन श्रेणी और छह मैच अंडर-16 श्रेणी के थे।

दूसरे दिन का पहला मैच गोपालगंज के सदाब और अमन तथा छपरा के उत्तम और पवन के बीच खेला गया। इस दौरान गोपालगंज के चितरंजन और सुमन ने महाराजगंज के रौनक और विनीत को हराया। वहीं, छपरा के उत्तम और पवन ने सिवान के सिबान और जीशान को हराया। चौथे मैच में सिवान के आसिफ और दिलवाज़ ने महाराजगंज के रौनक और विनीत को पराजित किया।

वेटरन श्रेणी में पहले मैच में मीरगंज के रिंकू और शिवम ने सिवान के शमशीर और शाहिद इकबाल को हराया। दूसरे मैच में गोपालगंज के डॉ. आशीष कुमार तरुण ने मीरगंज के डॉ. कमल और शाही को हराया। तीसरे मैच में गोपालगंज के चितरंजन और सुमन ने सिवान के सत्य और शशि भूषण को पराजित किया। चौथे मैच में मीरगंज के डॉ. फिरोज और सरोज ने मीरगंज के डॉ. कमाल और शाही को हराया।

जैक बैडमिंटन प्रीमियर लीग के चेयरमैन डॉ. एहतेशाम अहमद ने कहा कि यह आयोजन खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का एक उत्कृष्ट प्रयास है। यह आयोजन एक स्वस्थ और उन्नत समाज का संकेत है।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर