Explore

Search

April 11, 2026 4:37 am

सिवान : जैक बैडमिंटन प्रीमियर लीग के छठवें दिन खेला गया नौ मैच

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: सिसवन ढाला स्थित हसनपुरा बस स्टैंड के मैदान में मंगलवार की रात जैक बैडमिंटन प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण के अंतर जिला टूर्नामेंट (डबल) मुकाबले का आयोजन किया गया। इस दिन कुल नौ रोमांचक मैच खेले गए।

ओपन के पहले मैच में छपरा के प्रीतेश और सजल ने गोपालगंज के चितरंजन और सुमन को हराया। दूसरे मैच में गोपालगंज के शाकिर और उमेर ने गोपालगंज के ही अमन और शाकिर को हराया। तीसरे मैच में छपरा के आनंद और शुभंकर ने छपरा के प्रीतेश और सजल को हराया। चौथे मैच में गोपालगंज के शाकिर और उमेर ने सिवान के कमर और सलमान को हराया।

पाँचवें मैच में गोपालगंज के चितरंजन और सुमन ने छपरा के आनंद और शुभंकर को हराया, जबकि छठे मैच में गोपालगंज के सदाब और अमन ने सिवान के कमर और सलमान को हराया। सातवें मैच में गोपालगंज के आशीष और कुमार तरूण ने गोपालगंज के चितरंजन और सुमन को हराया। आठवें मैच में गोपालगंज के सदाब और अमन ने सिवान के जफर और गुफरान को हराया। नवें और आखिरी मैच में सिवान के जफर और गुफरान ने सिवान के कमर और सलमान को हराया।

इस आयोजन में अंपायर फिरोज खान, टेक्निकल टीम के सदस्य तहसीन किब्रिया और डाक्टर आसिफ हुसैन भी मौजूद थे।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर