Explore

Search

April 11, 2026 6:19 am

सिवान: जैक बैडमिंटन प्रीमियर लीग के छठवें दिन खेले गए 11 रोमांचक मुकाबले

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

शहर के सिसवन ढाला के समीप स्थित हसनपुरा बस स्टैंड के मैदान में सोमवार रात जैक बैडमिंटन प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का आयोजन हुआ। छठवें दिन हुए अंतर जिला टूर्नामेंट (डबल) में कुल 11 मैच खेले गए, जिनमें तीन ओपन, छह वेटरन और दो अंडर-16 श्रेणी के मैच शामिल थे।

ओपन श्रेणी के मुकाबले:
पहले मैच में छपरा के प्रीतेश और सज्जल ने डिफेंडिंग चैंपियन गोपालगंज के आशीष और तरूण को हराया।
दूसरे मैच में सिवान के जफर और गुफरान ने गोपालगंज के शाकिर और उमेर को मात दी।
तीसरे मुकाबले में गोपालगंज के आशीष और तरूण ने छपरा के आनंद और शुभंकर को पराजित किया।

वेटरन श्रेणी के मुकाबले:
पहले मैच में गोपालगंज के चितरंजन और सुमन ने छपरा के प्रीतेश और उत्तम को हराया।
दूसरे मैच में गोपालगंज के आशीष और कुमार तरूण ने अपने ही जिले के अकरम और मेघनाथ को हराया।
तीसरे मैच में चितरंजन और सुमन ने सिवान के सत्य प्रकाश और शशि भूषण को पराजित किया।
चौथे मैच में छपरा के प्रीतेश और उत्तम ने सिवान के सत्य प्रकाश और शशि भूषण को हराया।
पांचवें मैच में गोपालगंज के अकरम और मेघनाथ ने सिवान के जफर और पिंकू को पराजित किया।
छठवें मैच में गोपालगंज के आशीष और कुमार तरूण ने सिवान के जफर और पिंकू को हराया।

अंडर-16 श्रेणी के मुकाबले:
पहले मैच में सब्बीर और शहजाद ने मायर और जीशान को हराया।
दूसरे मैच में सब्बीर और शहजाद ने तौसीफ और तहसीन को मात दी।

कार्यक्रम में अंपायर फिरोज खान और टेक्निकल टीम के सदस्य तहसीन किब्रिया और डॉ. आसिफ हुसैन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर