Explore

Search

April 11, 2026 8:04 am

सिवान : जैक बैडमिंटन प्रीमियर लीग के पांचवें दिन खेले गए 18 मैच

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: शहर के सिसवन ढाला के समीप हसनपुरा बस स्टैंड मैदान में रविवार रात जैक बैडमिंटन प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का आयोजन हुआ। अंतर जिला टूर्नामेंट (डबल) के पांचवें दिन कुल 18 मैच खेले गए, जिनमें ओपन श्रेणी के पांच, वेटरन श्रेणी के सात और अंडर 16 श्रेणी के छह मैच शामिल थे।

ओपन श्रेणी के पहले मैच में सिवान के जफर और गुफरान ने छपरा के उत्तम और पवन को हराया। दूसरे मैच में गोपालगंज के डॉ. आशीष और कुमार तरुण ने मीरगंज के रिंकू और शिवम को पराजित किया। तीसरे मैच में छपरा के उत्तम और पवन ने मीरगंज के अनुज और ऋषभ को हराया। चौथे मैच में सिवान के कमर और सलमान ने महाराजगंज के विशाल और हर्ष को मात दी। वहीं, पांचवें मैच में गोपालगंज के चितरंजन और सुमन ने मीरगंज के रवि और निक्कू सोनी को पराजित किया।

वेटरन श्रेणी के पहले मैच में गोपालगंज के अकरम और मेघनाथ ने मीरगंज के डॉ. फिरोज और सरोज को हराया। दूसरे मैच में गोपालगंज के डॉ. आशीष और कुमार तरुण ने सिवान के जफर और पिंकू को शिकस्त दी।

अंडर 16 श्रेणी के पहले मैच में तौसीफ और तहसीन ने मेयर और जीशान को हराया। दूसरे मैच में सब्बीर और सहजाद ने आयुष और अनीश को मात दी। तीसरे मैच में तौसीफ और तहसीन ने प्रिंस और आदिल को पराजित किया।

कार्यक्रम के चेयरमैन डॉ. के. एहतेशाम अहमद ने बताया कि अंडर 16 श्रेणी में शब्बीर और सहजाद की जोड़ी ने प्रिंस और आदिल को हराकर एक नई उपलब्धि हासिल की। यह चार वर्षों में पहली बार हुआ है।

मैच के दौरान अंपायर फिरोज खान, टेक्निकल टीम के तहसीन किब्रिया विकी, डॉ. आसिफ हुसैन, गुड्डु, सैयद याकूब आदि की उपस्थिति रही।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर