✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
सिवान के सिसवन ढाला के समीप हसनपुरा बस स्टैंड मैदान में शुक्रवार की रात जैक बैडमिंटन प्रीमियर लीग के चौथे संस्करण का आयोजन जारी रहा। तीसरे दिन कुल 12 मैच खेले गए, जिनमें ओपन के 7, वेटरन का 1, और अंडर-16 के 4 मुकाबले शामिल रहे।
ओपन कैटेगरी के मैच परिणाम
1. जाफर और गुफरान (सिवान) ने शिबान हैदर और जीशान हैदर (सिवान) को हराया।
2. कबीर और रोहित (सिवान) ने कादिर और शोएब (सिवान) को हराया।
3. सादाब और अमन (गोपालगंज) ने शिबान हैदर और जीशान हैदर (सिवान) को हराया।
4. शाकिर और उमर (गोपालगंज) ने कबीर और रोहित (सिवान) को हराया।
5. कमर और सलमान (सिवान) ने कादिर साहब (सिवान) को हराया।
6. सादाब और अमन (गोपालगंज) ने जाफर और गुफरान (सिवान) को हराया।
7. शाकिर और उमर (गोपालगंज) ने कमर और सलमान (सिवान) को हराया।
वेटरन कैटेगरी
गोपालगंज के अकरम और मेघनाथ ने सिवान के जाफर और पिंकू को हराया।
अंडर-16 कैटेगरी
1. मैहर नदीम और जीशान अहमद ने प्रिंस और आदिल को हराया।
2. आयुष और अनीश ने आरिफ फ़िरोज़ और मोहम्मद सयान को हराया।
3. अजलान और रेहान ने अयान और सुहान खान को हराया।
आयोजन का उद्देश्य और महत्व
कमेटी के अध्यक्ष डॉ. एहतेशाम ने बताया कि यह टूर्नामेंट सिवान में बैडमिंटन खेल को पुनर्जीवित करने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि जिले में बैडमिंटन लगभग खत्म हो चुका था, लेकिन जैक बैडमिंटन टूर्नामेंट खिलाड़ियों के लिए एक मजबूत प्लेटफार्म प्रदान कर रहा है।
इस अवसर पर अंपायर फिरोज खान और टेक्निकल टीम में तहसीन किबरिया विकी, डॉ. आसिफ हुसैन गुड्डू, सैयद याकूब, नदीम इसरार, डब्बू खान और रब्बानी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

