Explore

Search

March 30, 2026 2:03 am

सिवान : जिले में पुलिस की सघन गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायज़ा

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

एसपी के निर्देश पर चला अभियान, संवेदनशील इलाकों में बढ़ी चौकसी

  • रात में सड़कों पर उतरी पुलिस टीम
  • संदिग्ध लोगों से पूछताछ, रोको-टोको अभियान चला
  • बाजार व गली-मोहल्लों में बढ़ी निगरानी
  • आमजन में सुरक्षा का संदेश देने पर जोर

सिवान: पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में शनिवार और रविवार को पुलिस द्वारा सघन गश्त अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने अलग-अलग इलाकों में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया और कानून-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सतर्कता बरती।
अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना और आम लोगों के बीच सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना रहा। पुलिस टीमों ने गली-मोहल्लों, बाजारों और अन्य संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त की।
रात के समय सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस सड़कों पर सक्रिय दिखी। इस दौरान ‘रोको-टोको’ अभियान के तहत संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनकी जांच और पूछताछ की गई। वहीं, बिना किसी आवश्यक कारण के घूम रहे लोगों को समझाइश देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनी रहे तथा किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर